शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर दलित समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आशीष प्रधान के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ भाजपा के साथ चलने का भरोसा जताया। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिली है।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ा है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के बड़ी संख्या में साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोग विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़े हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देने की बात कही।
पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी की राष्ट्रवादी और विकासपरक नीतियों में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में आशीष प्रधान, पूर्व जिला सचिव बसपा एवं पूर्व अध्यक्ष भारतीय स्टूडेंट यूनियन-जाटव नगर, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार कर्दम, समाजसेवी राजकुमार कर्दम, धर्म सिंह, संजीव जाटव, सौरभ शिवा, विशाल शिवा, नीरज जाटव, जइंद्रसेनी जाटव, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, नितिन जाटव, अनित जाटव, गौरव कुमार, सन्नी जाटव, कार्तिक कुमार, अरुण कुमार, अमन कुमार, रंवत कुमार, विकास जाटव, विक्की जाटव, चेतन वाल्मीकि, अजय जाटव, रोहित वाल्मीकि, साजन राणा, शिवम शर्मा, मनमीत सिंह, अभिषेक कुमार, अक्षय सैनी, रणविजय कश्यप, आयुष धीमान, अंकित पंडित, अक्षय खटीक, आदि गुर्जर, अर्जुन, शिवा जाटव, कुलदीप सैनी, अभिषेक सैनी, अभिषेक धारीवाल सेंटी, शाहरूख मलिक, अजीत मौर्य, रवि पांचाल, आयुष शेखपुरा, प्रभात सैनी, अमित कुमार, अतुल त्यागी, विशाल गुर्जर, विवेक गुर्जर, आशीष गुर्जर, अजीत गुर्जर, रवि ठाकुर, विक्की कुमार, विवेक कर्णवाल, प्रियांशु माथुर, अजय कुमार, निगम जमीदारा, रजत गौतम, विशाल कर्णवाल, विनय कुमार, रोहित मोगरा, प्रिंस मोगरा, गौरव वाल्मीकि, नकुल सिंह, रोहित चावरी, अभिषेक सैनी, आयुष सैनी, रोहित सैनी, आयुष कुमार, अक्षय, अभिषेक अरोड़ा, रोहित कटारिया, रवि शंकरवाल, सूर्यांश राणा, उमंग कुमार, अभिषेक गुर्जर, सुमित धारिया, पारस कर्दम और अर्जुन पंडित सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अजब सिंह, जयराम गौतम, महानगर महामंत्री सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, उपाध्यक्ष योगी, नीलू राणा, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, मंत्री आरती शर्मा, नीरज ठकराल, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, जोगिंदर लाल, विजय चौहान, स्वराज सैनी, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज शुक्ला, नमन गुंबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








