लोकेश गुप्ता बने सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

स्वास्थ्य विभाग में प्रोन्नति के बाद संभाला पदभार, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वागत

. शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता को प्रोन्नत करते हुए सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं पद पर तैनात किया है। उन्होंने गत 5 सितंबर को नेहरू मार्केट स्थित अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

डॉ. लोकेश गुप्ता इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह कुछ वर्ष पूर्व सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए विभाग ने उन्हें प्रोन्नति देकर सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपर निदेशक के रूप में डॉ. गुप्ता मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देशन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं की नियमित समीक्षा करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का कार्य करेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद उनका स्वागत करने के लिए सहारनपुर के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह तथा टीबी कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम.पी. सिंह चावला अपर निदेशक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. गुप्ता का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फार्मासिस्ट सुनील डोबवाल, गुलाब सिंह भंडारी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी नव नियुक्त अपर निदेशक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य