बहु-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम ने लगाई चौपाल 

एंटी रोमियो टीम ने लगाया बहु- बेटी सम्मेलन, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी 

 

 

गय्यूर मलिक

बेहट । कोतवाली बेहट एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के ग्राम पथरवा सरकारी विद्यालय में पहुंचकर गांव की बहू बेटियों और महिलाओं को एकत्रित कर बहु बेटी सम्मेलन चौपाल का आयोजन किया जिसमें एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं छात्राओं और बहू को सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

रविवार को कोतवाली पुलिस की एंट्री रोमियो टीम के उप निरीक्षक अशोक कुमार,महिला हेड कांस्टेबल मीनाक्षी, महिला कांस्टेबल शीतल,महिला रिक्रूटमेंट कांस्टेबल अंजलि के द्वारा ग्राम पथरवा व ग्राम पठानपुरा में महिलाओं,लड़कियों और बहुओं के साथ बहू बेटी सम्मेलन चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकारी हेल्पलाइन नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन नंबर1090,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,एंबुलेंस नंबर 108,102 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी,और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में महिलाओं को जानकारी उपलब्ध कराई

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य