नई सड़क बनी परेशानी का सबब, दुकानों के सामने भर रहा पानी

गलत ढलान से बढ़ा जलभराव और हादसों का खतरा ,दुकानदारों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को सुधार के निर्देश दिए

मनोज धनगर

नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका चौक से नयागांव रोड तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क में कथित तौर पर गलत ढलान दिए जाने से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क की एक साइड पर अधिक ढलान होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के सामने जमा हो रहा है। वहीं सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

दुकानदारों के अनुसार करीब चार दिन पूर्व देर रात सड़क का निर्माण कराया गया था। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान अधिकांश दुकानें बंद थीं। सुबह जब दुकानदारों ने सड़क को देखा तो शर्मा मेडिकल से टाटा खाद की दुकान तक करीब 15 से 20 मीटर हिस्से में सड़क के किनारे का टेपर और ढलान सही तरीके से नहीं बनाया गया था।

दुकानदार डॉ. वीरेंद्र शर्मा, प्रवेश सिंघल, अशोक शर्मा, अरविंद आदि ने बताया कि सड़क के किनारे अधिक ढलान होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के सामने एकत्र हो रहा है। इससे दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे से गुजरने वाले बाइक सवार भी असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

दुकानदारों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क के संबंधित हिस्से की जांच कराकर ढलान को ठीक कराने की मांग की है, ताकि जलभराव के साथ दुर्घटना की आशंका भी दूर हो सके।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य