पुलिस अभिरक्षा में मारपीट के आरोप पर भाकियू तोमर ने उठाई कार्रवाई की मांग

राजकुमार शर्मा

नागल। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने थाने के एक कांस्टेबल पर पुलिस अभिरक्षा में मारपीट का कथित आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से मिलकर कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ।थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने घटना की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि शनिवार शाम थाना क्षेत्र के गांव उमाही में लेनदेन को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई थी दोनों पक्षों ने पुलिस से एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत की थी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये दोनों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की थी। संगठन का आरोप है कि पुलिस अभिरक्षा के दौरान रात्रि में एक कांस्टेबल ने उनमें से एक युवक के साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

फोटो। कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिलते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य