गुर्जर भवन में धूमधाम से मनाया 17वां अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर समाज की प्रतिभाओं व खाप चैधरियों का सम्मान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा एवं विभिन्न गुर्जर संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में 17वां अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गुर्जर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं तथा समाज के विभिन्न खाप चैधरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी शासकों में रहे। उन्होंने 49 वर्षों तक शासन किया। गुर्जर प्रतिहारों का शासन लगभग 300 वर्षों तक रहा और इस दौरान विदेशी आक्रांताओं को भारत में प्रवेश करने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज ने देश में अनेक मंदिरों का निर्माण भी कराया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चैधरी, लोकेश गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री सन्नी देव चैधरी, वीरेंद्र गुर्जर बिट्टू नम्बरदार, देवराज सिंह, प्रशांत चैधरी, पलटू सिंह, राजपाल प्रधान, प्रदीप भांकला सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर वीरेंद्र गुर्जर, अजय खटाना, देवराज सिंह, पवन सिंह रावल, धनेंद्र चैधरी, कंवर सिंह, सतपाल खटाना, सुरेंद्र खारी, अम्बुल चैधरी, लोकेश गुर्जर, परीक्षित वर्मा, नीरज गुर्जर खतौली, बिट्टू नम्बरदार, उज्जवल माजरा, सुभाष मुकुंदपुर, प्रशांत चैधरी काजीपुरा, अगम नवादा, अक्षित सकतपुर, राहुल नसरतपुर, संदीप चेयरमैन, हरीश चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलटू सिंह ने की, जबकि संचालन अनीश चैधरी एवं सन्नी चैधरी ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य