2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी लोजपा रामविलास

प्रदेश महासचिव संजय धींगरा ने चिराग पासवान के हाथ मजबूत करने का किया आह्वान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता एंव सदस्य रेल बोर्ड एवं सदस्य खेल बोर्ड राघव दास अग्रवाल कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को अभी से संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है। सदस्य रेल बोर्ड एवं सदस्य खेल बोर्ड राघव दास अग्रवाल आज गांव माटकी झरौली में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को अभी से संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। एडवोकेट संजय धींगरा ने पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के देश के विकास एवं समाज के लिए किए गए योगदान को भी याद किया। बिहार से पहुंचे डमी पासवान विक्रांत ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में रजनीश, अनिल, सौरव, कल्याण, सोनू सूद, रवि कल्याण, सीता देवी, पूनम, निशु, सोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य