Saharanpur News: गंगोह में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं

गंगोह में गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई। महिलाओं ने गौरा तीज का व्रत रखकर भगवान शिव से पति की लंबी आयु की कामना की।

शहरी चौपाल ब्यूरो

गंगोह (सहारनपुर)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर एवं क्षेत्र में अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कर भगवान गणेश की आराधना की। वहीं महिलाओं ने गौरा तीज का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नगर में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव के कार्यक्रम शुरू हुए। रामबाग मार्ग पर स्थापित गणेश प्रतिमा का पूजन कर विधिवत स्थापना की गई। पूजा-अर्चना में सचिन खरे, मंजरी खरे, केशव, अपूर्व खरे सहित अन्य श्रद्धालु एवं महिलाएं मौजूद रहीं। मोहल्ला कानूनगोयान में अजय गुप्ता के यहां भी गणेश प्रतिमा स्थापना से पूर्व पूजन कराया गया। इस दौरान सुरेश गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश, नितिन, राखी, रेणू, आरती और विमला देवी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य स्थानों पर भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर उत्सव की शुरुआत की। आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव के कार्यक्रम दस दिनों तक चलेंगे और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर समापन होगा।

उधर, सोमवार को नगर एवं क्षेत्र में गौरा तीज का पर्व भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की सामूहिक पूजा-अर्चना की। विभिन्न स्थानों पर कथा का आयोजन भी किया गया। मोहल्ला बाबू राय, ककराली मार्ग स्थित महादेव कुटी, लक्ष्मी नारायण मंदिर पैंठ बाजार सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने पूजा में भाग लिया।

करीब एक घंटे तक चली सामूहिक पूजा के बाद महिलाओं ने भगवान शिव से पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा में सुधा शर्मा, रेखा शर्मा, रजनी, अल्का, गुणवंती सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य