बेहट में धुमधाम से निकली गणेश शोभायात्रा, गुंजें गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 

भक्ति और उल्लास का संगम बनी गणेश यात्रा हर गली मोहल्ले में बरसे फूल 

गय्यूर मलिक 

बेहट । गणेश उत्सव के शुभारंभ पर सोमवार को नगर में गणेश भगवान की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा शिव मंदिर पहुंची,जहां विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई।

शोभायात्रा का जगह-जगह महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि यशवीर जी महाराज एवं प्रियवंदना राणा के साथ जिला प्रचारक बेहट अरुण कुमार,अजय कुमार जैन,राहुल वर्मा, संजीव कर्णवाल,राजसिंह राणा,बृजेश जैन, सुधीर कर्णवाल, अवनीश अग्रवाल, मनोज धीमान,हेमंत जैन,अनिल सिंघल, सत्य प्रकाश रोहिल्ला, पप्पन जैन,विपिन सिंघल,पंकज शर्मा, अशोक शर्मा,अजय सिंघल,राकेश गाबा, भारती सेतिया, दीपक सिंघल,आशु गर्ग, रजनीश उपाध्याय, अंशुल सिंघल,सनी उपाध्याय,सचिन दिघवा,हंसराज गौतम, बबलू कुमार,चंद्रपाल सिंह,शीशपाल नौटियाल, नीरज कपिल,राजू चौधरी, रमन विनायक,अनुराग किशोर,रिंकू कर्णवाल, नवीन वर्मा,रामवीर रोहिला,प्रदीप भटनागर,अंकित कुमार,सनी जैन, योगेश कुमार जैन व आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य