अमर दीप जैन बने कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता

प्रदेश में 45 प्रवक्ताओं के पैनल में सहारनपुर से अमर दीप जैन का चयन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अमर दीप जैन को कांग्रेस का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से प्रदेश में कुल 45 प्रवक्ताओं का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें अमर दीप जैन को भी शामिल किया गया है।

सहारनपुर जिले से राज्य प्रवक्ता पद के लिए कुल चार नाम भेजे गए थे। इनमें दो नाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी और दो नाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा की ओर से भेजे गए थे। सभी चयनित अभ्यर्थियों का करीब छह माह पूर्व मेरठ में साक्षात्कार हुआ था। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद अमर दीप जैन का राज्य प्रवक्ता के रूप में चयन किया गया।

अमर दीप जैन के चयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि अमर दीप जैन लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता रखते हैं।

जिला अध्यक्ष संदीप राणा एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा राज्य प्रवक्ता अमर दीप जैन की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान को ही पार्टी का बयान माना जाएगा। इनके अलावा यदि कोई अन्य कार्यकर्ता किसी विषय पर बयान देता है तो उसे पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं माना जाएगा और वह बयान संबंधित कार्यकर्ता का व्यक्तिगत बयान होगा।

अमर दीप जैन के राज्य प्रवक्ता बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके चयन पर खुशी जताई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य