मनमानी व उपभोक्ता उत्पीड़न पर बड़ी कार्रवाई, सात बिजली इंजीनियर निलंबित

कलेक्शन इकाई के सभी कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
लखनऊ । वर्टिकल व्यवस्था के तहत मनमाने तरीके से काम करने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के आरोपों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सिलसिलेवार प्रकाशित खबरों के बाद सात बिजली इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कलेक्शन इकाई के सभी कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला कर दिया गया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल की ओर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंता नीरज, उपखंड अधिकारी अनुभव कुमार सिंह, प्रशांत गिरी, अमित कुमार तथा जूनियर इंजीनियर रविंद्र सिंह सहित सात इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सभी अधिकारियों को लखनऊ से दूर संबद्ध कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। आरोप था कि कलेक्शन इकाई के स्तर पर मनमानी वसूली और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर जांच कराई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


सरकारी सूत्रों के अनुसार उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्युत विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य