जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के सामने उठाई आवाज

गणपत सराय समेत कई मोहल्लों में बंद स्ट्रीट लाइटें, सीसी रोड व नालियों की मांग; तीन वार्डों में मिनी ट्यूबवेल रिबोर का मिला आश्वासन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षद दल के साथ नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की। उन्होंने गणपत सराय, सराय हिसामुद्दीन, भैय्या बाग, पुरानी मंडी, अरबी मदरसा, काजी का मोहल्ला और खानलामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

मंसूर बदर ने नगर आयुक्त को बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। रात के समय प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मोहल्लों की गलियों में सीसी रोड और नालियों के निर्माण की आवश्यकता भी बताई। उनका कहना था कि कई स्थानों पर सड़क और जल निकासी की समस्या के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में जल्द विकास कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान वार्ड 49, 70 और 43 में मिनी ट्यूबवेल के रिबोर का मुद्दा भी नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने संबंधित समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तीनों वार्डों में मिनी ट्यूबवेल के रिबोर का कार्य जल्द कराने की बात कही।

मंसूर बदर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों को लेकर वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनका प्रयास है कि प्रत्येक मोहल्ले में बेहतर सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध हो।

इस अवसर पर पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इजहार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान और जफर अंसारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य