Saharanpur News: विकास कार्यों में इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता महत्वपूर्ण: महापौर

महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगर निगम अभियंताओं के साथ इंजीनियर्स डे मनाया और विकास कार्यों में तकनीकी दक्षता व योगदान की सराहना की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम स्थित अपने कार्यालय में नगर निगम के अभियंताओं एवं पार्षदों के साथ केक काटकर इंजीनियर्स डे मनाया। उन्होंने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र सहित निर्माण एवं जलकल विभाग के इंजीनियरों को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने देश के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि सहारनपुर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास में नगर निगम के अभियंताओं और तकनीकी टीम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर की मजबूत सड़कें, बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था, नालियों और अन्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में अभियंताओं की तकनीकी दक्षता और मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स डे देश के विकास, तकनीकी प्रगति और मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने विकास कार्यों में अभियंताओं के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार एवं मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने भी समस्त इंजीनियरों की ओर से महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एई मदन पाल, अधिशासी अभियंता जलकल विजय बहादुर सिंह, जलकल एई पवन कुमार, ललित गर्ग, अनूप कुमार, अनुज कुमार सहित समस्त जेई मौजूद रहे। वहीं पूर्व सभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद राजू जाटव, वीरेंद्र उपाध्याय, सोपिन पाल, राजकुमार शर्मा, कपिल धीमान, राजेंद्र सिंह कोहली, चौधरी वीर सिंह सिद्धू, पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर एवं अक्षु छाबड़ा आदि भी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य