शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति विघ्नों को हरने वाले देव हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणेश महोत्सव में गणपति पूजा अवसर पर ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गणपति महाराज विघ्न हरण एवं मंगल करण देव हैं जिनके साथ मां पार्वती लक्ष्मी एवं सरस्वती सदैव वास करती हैं अर्थात शक्ति बुद्धि एवं समृद्धि के डाटा भी गणपति देव हैं। महाराज श्री ने कहा कि गणपति को भी ब्रह्म गज का मुख प्राप्त है अर्थात जो सर्वोच्चतम पवित्रता एवं शुद्धता का आधार है जिसमें परम सत्य एवं परब्रह्म जागृत अवस्था में वास करते हैं। उन्होंने कहा गणपति की पूजा करने से सभी विघ्नौं का नाश होता है। जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है एवं जीवात्मा निष्पाप होकर ब्रह्म मारगी हो जाती है, जिस कारण जीव को सभी सुख प्राप्त होने के बाद अंत में परम पद की प्राप्ति होती है, इसलिए गणपति की शरणागति होकर नियमित आराधना पूजा करने से जीवन का कल्याण होता है। कथा से पूर्व गणेश महोत्सव के भव्य उत्सव में गणपति महाराज की अष्टधातु प्रतिमा का विधिवत पूजन आचार्य ऋषभ शर्मा ने करवाया एवं पंचामृत हरिद्रा कुमकुम गुलाब जल महा स्नान कराया। मोदक का भोग लगाया गया और आरती उतारे गई। इस अवसर पर रमेश शर्मा, मुनेशपाल, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, बबीता, सुचेता, शारदा, चम्पा रानी, रेखा, पूनम, गीता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








