वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत गागलहेड़ी-देहरादून रोड स्थित पीपी कंपनी में हादसा, 20 दिन पहले ही बना था बेटे का पिता

श्रीकांत शर्मा 

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गागलहेड़ी-देहरादून रोड पर निशा गार्डन के सामने स्थित एक पीपी कंपनी में वेल्डिंग कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरोड़ा निवासी आकाश के रूप में हुई है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार आकाश पीपी कंपनी में वेल्डर के रूप में कार्यरत था। मंगलवार रात वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। बताया गया कि शिफ्ट समाप्त होने के बाद करीब दो बजे अधिकांश कर्मचारी घर चले गए। इसी दौरान वेल्डिंग कार्य करते समय आकाश अचानक करंट की चपेट में आ गया। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों ने उसकी हालत देखी तो फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि आकाश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और महज 20 दिन पहले ही वह बेटे का पिता बना था। नवजात के जन्म के कुछ ही दिन बाद परिवार में हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य