गय्यूर मलिक
बेहट । शिवालिक पर्वतों के बीच स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर पर लगने वाले झंडा मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को मां शाकंभरी देवी मंदिर पर लगने वाले झंडा मेले की तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडे और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी के साथ जायजा लिया। उप जिलाधिकारी विकास कुमार पांडे ने कहा कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य हमें हर हालत में मां के श्रद्धालुओं की सुरक्षा करनी है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ चौकियो पर कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे ताकि पानी आने पर वह पहले से प्रशासन को अलर्ट रहें ताकि श्रद्धालुओं को पानी आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात,पार्किंग,भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सहित सभी पुलिस और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।








