60 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने काशीपुर नहर पुलिया के पास से एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विकास चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम *सादिक उर्फ बाबा पुत्र अफलातून, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़* बताया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *275 ग्राम स्मैक* बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग *60 लाख रुपये* आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहरी क्षेत्रों से स्मैक लाकर नानौता नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पुलिस को जब उसके द्वारा अवैध नशे की सप्लाई की भनक लगी तो घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी सादिक उर्फ बाबा शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ थाना नकुड़, रामपुर मनिहारान, तीतरो और नानौता सहित विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विकास चारण के साथ उप निरीक्षक उपेंद्र राणा, महिला उप निरीक्षक राधा चौहान, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान, कांस्टेबल उपेंद्र और कपिल राणा मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य