शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने पुत्रों का विवाह मात्र 1 रूपया दहेज लेकर करने वाले कीरत सिंह एवं प्रदीप चैधरी का अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा सम्मान किया गया। महासभा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और अन्य लोगों से भी ऐसी ही सादगीपूर्ण शादियां करने का आह्वान किया। महासभा के जिलाध्यक्ष नवाब चैधरी के नेतृत्व में गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली रोड स्थित विधायक कीरत सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने उनके द्वारा अपने पुत्र का विवाह मात्र घ्1 दहेज लेकर करने को सामाजिक कुरीति के विरुद्ध एक सराहनीय और ऐतिहासिक कदम बताया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने बापूजी नगर स्थित पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी के आवास पर पहुंचकर उनका भी सम्मान किया। उन्होंने भी अपने पुत्र का विवाह मात्र 1 रूपया दहेज लेकर संपन्न कराया है। जिलाध्यक्ष नवाब गुर्जर ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा उठाया गया यह कदम पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि यदि लोग इसी प्रकार सादगीपूर्ण विवाह करेंगे तो दहेज का अनावश्यक बोझ समाप्त होगा और आर्थिक कारणों से किसी भी युवक-युवती का विवाह बाधित नहीं होगा। इस अवसर पर विधायक कीरत सिंह एवं पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने अपने विवेक और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए लिया है, न कि किसी प्रशंसा के लिए। उन्होंने समाज से दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। सम्मान कार्यक्रम में अमर सिंह गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, राजेश गुर्जर, राजकुमार खेड़ी, बाबूराम गुर्जर, अंकुर गुर्जर, प्रवीण राठौर, किशोर गुर्जर, बलदेव गुर्जर, पप्पू गुर्जर, अंकुर राठौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित
रहे।








