शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। श्री गणेश महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अर्न्तगत एक शाम गणपति जी के नाम में कोरियोग्राफर नम्या जग्ग के निर्देशिन में बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम वातावरण को पूर्णतय भगवान श्रीगणेश जी भक्ति से परिपूर्ण कर श्रद्वालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। आज नुमाईश कैम्प केशव नगर, गेट नंबर 1 पर गणपति जी के दरबार में एक शाम गणपति जी के नाम पर बाहर से पधारे गायक विक्की लाडला के गाये गए भजनों ने लोगों को काफी मंत्र मुग्ध किया। इसी कार्यक्रम में कोरियोग्राफर नम्या जग्गा द्वारा छोटे छोटे बच्चों ने गणपति जी एक भजन पर अपनी एक प्रस्तुति पेश की। जिसमें सबूरी अरोड़ा, नायरा चावला, मेहर, खुशी चावला, वैष्णवी शर्मा, जान्या, नित्या अरोड़ा, निष्ठा शर्मा, भव्या आहूजा, आदि उपस्थित रहे। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बच्चों के प्रफॉर्मेंस को देखकर उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया । नम्या जग्गा पहले भी कई स्टेज पर अपने ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दिखा चुकी है
।








