UP News: छोटी से छोटी घटना पर रखें नजर, मौके पर तुरंत पहुंचें डीएम-एसपी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को छोटी से छोटी घटना पर नजर रखने और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को जिले में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं पर भी करीबी नजर रखने और किसी घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने  अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। सरकारी सूचना के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी घटनाओं को समय रहते गंभीरता से लेकर उनका समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं घटनाओं की निगरानी करें और प्रभावित लोगों की बात सुनकर मामले का नियमानुसार निस्तारण कराएं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन में प्रशासन, पुलिस, राजस्व और बिजली समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखी गईं। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही भूमाफिया और गलत गतिविधियों में शामिल प्रभावशाली लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान को प्राथमिकता देने को कहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य