शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को महज 35 मिनट में तलाश कर उसके स्वामिनी के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को शिवपुरी कॉलोनी, तोता चौक, भूतेश्वर मंदिर रोड निवासी शुभांगी गोयल पत्नी सक्षम गोयल ने थाना मंडी में सूचना दी कि उनका OPPO A9 मोबाइल फोन घर से गुलशन आइसक्रीम पार्लर के बीच कहीं गुम हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदा संपत्ति रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल की तलाश शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मंडी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए गुम मोबाइल को करीब 35 मिनट के भीतर तलाश कर लिया।
मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से शुभांगी गोयल के सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर महिला और उसके परिजनों ने मंडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक उदित गंगवार, महिला हेड कांस्टेबल अर्चना, महिला कांस्टेबल शिखा और महिला कांस्टेबल चित्रा शामिल रहीं।








