Saharanpur News: कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का शुभारंभ, 350 से अधिक किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

सहारनपुर में 350 से अधिक किसानों ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी के शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा। पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सहारनपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें 350 से अधिक कृषकों, सहकारिता प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी रहे।

कार्यक्रम में गंगोह विधायक किरत सिंह, सदर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, जिला सहकारी विकास संघ के सभापति सोनेन्द्र राणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता अरविंद प्रकाश और सहायक आयुक्त रजनीश प्रताप सिंह सहित बी-पैक्स अध्यक्ष व सचिव तथा इफको और सहकारिता से जुड़े कृषक एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लघु एवं सीमांत किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। समय से किस्त जमा करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।

योजना के लिए प्रदेश सरकार ने 384 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है और आगामी पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड के तीन तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और कृषि अवसंरचना कोष के एक-एक लाभार्थी को सांकेतिक चेक भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भारत टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत टैक्सी, सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य चालकों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ यात्रियों को परिवहन की सुविधा देना है। इसे ‘सारथी ही मालिक’ की भावना पर आधारित सहकारी मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सजीव प्रसारण के दौरान किसानों और सहकारिता प्रतिनिधियों ने दोनों योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के साथ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य