गृह कर एवं जलकर ओटीएस कैंप में उमड़ी व्यापारियों व आम जनता की भीड़

1.25 लाख से अधिक का कलेक्शन, 60 से ज्यादा लोगों ने कराया ब्याज माफ

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर के व्यापार भवन, रेलवे रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आज नगर निगम सहारनपुर के सहयोग से व्यापारियों एवं आम जनता की सुविधा के लिए गृह कर एवं जलकरयोजना के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ओटीएस योजना के अंतर्गत लंबे समय से बकाया गृह कर एवं जलकर के बिलों पर देय ब्याज की पूर्ण माफी तथा वर्तमान बिलों के भुगतान पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ आम जनता और व्यापारियों को उपलब्ध कराया गया। कैंप में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी पहुंचे और योजना का लाभ उठाया। कैंप के दौरान 1,25,000 से अधिक का गृह कर एवं जलकर कलेक्शन हुआ, जबकि 60 से अधिक लोगों ने व्ज्ै योजना के अंतर्गत अपने बकाया गृह कर एवं जलकर पर ब्याज माफी का लाभ प्राप्त किया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि सरकार एवं नगर निगम द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक व्यापारियों और आम नागरिकों तक पहुंचे, ताकि वे समय रहते इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। व्यापार प्रतिनिधिमंडल भविष्य में भी व्यापारियों एवं आम जनता की सुविधा के लिए ऐसे जनहितकारी कैंप आयोजित कराने में सहयोग करता रहेगा। पदाधिकारियों ने नगर निगम सहारनपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के सहयोग से आयोजित यह कैंप नागरिकों को उनके बकाया गृह कर एवं जलकर के समाधान का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी टैक्सेशन ऑफिसर श्रीमती श्रुति माहेश्वरी रेवेन्यू, इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, टैक्स कलेक्टर अंशुल गर्ग, कंप्यूटर ऑपरेटर मुजम्मिल के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री पुनीत चैहान, महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग, प्रांतीय संगठन मंत्री आरके मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल राजीव मदान, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा व्यापार मंडल चेयरमैन दीपक खेड़ा, महानगर उपाध्यक्ष नीरज जैन, पार्षद अनिल गुप्ता, अशोक नारंग, बबलू भाई, गुलशन अनेजा, गिरीश तनेजा, दिनेश सैनी, संजीव भारती तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य