शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जुबली पार्क स्थित श्री कृष्णा राम नाटक क्लब रामलीला की ओर से आगामी रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के शुभारंभ की तैयारियां विधिवत शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आज जुबली पार्क परिसर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन कार्यक्रम में पंडित रजनीश पराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई तथा क्लब के प्रधान महेन्द्र तनेजा से विधिवत बल्ली पूजन कराया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर क्लब के प्रधान महेन्द्र तनेजा ने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की 77वीं श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भी भगवान श्रीराम के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके। बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों को गति मिल गई है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं रामलीला प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार नरूला, संयोजक रम्मी धवन, विवेक मनोचा, पाली कालड़ा, संजय अरोड़ा आर पी, महेंद्र सचदेवा, प्रचार मंत्री नीरज कामरा, लीला प्रभारी साजन गंगा, अमित भसीन, राजेंद्र लांबा, स जसपाल सिंह बत्रा, भगत सिंह भाटिया, गुलशन अनेजा, मनोज विज, मनोज तनेजा, सुरेश निझावन, पंडित उद्धव कोदंड, दीपक खेड़ा, सौरव अरोड़ा, सनी पुंज, अरुण खन्ना








