सेवा संकल्प अभियान के तहत नकुड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

सीडीओ और जिला विकास अधिकारी ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की ली जानकारी

मनोज धनगर

नकुड़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वारा’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को विकासखंड नकुड़ परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा और जिला विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं और उनके माध्यम से लोगों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्टॉलों पर योजनाओं को आकर्षक एवं सरल तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, पंचायत विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सुविधाओं और बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का भी प्रदर्शन किया। लोगों ने इन उत्पादों और समूहों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

शिविर में खंड विकास अधिकारी नकुड़ सहित विकासखंड कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और शिविर में आने वाले ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य