फैय्याज अली आब्दी
नानौता (सहारनपुर)। राजकीय महाविद्यालय नानौता में सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन के ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा, फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु ने छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की निर्माता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य, अनुशासन और बौद्धिक क्षमता पर निर्भर करती है। भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अमृतकाल के सपने को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है तथा इसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा देना है।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद सिंह चौहान, डॉ. कुलदीप सिंह, कार्यालय से श्रीमती रीना रॉय आर्य, श्री विकास चन्द्र शर्मा, श्री सुंदरलाल, श्री सचिन खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री गोविंदा व श्री ओमपाल का विशेष योगदान रहा।








