स्वर्गीय नेहा धीमान के परिवार को टीएससीटी ने की 51 लाख रूपए की आर्थिक मदद

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। टीएससीटी उत्तर प्रदेश के माध्यम से स्वर्गीय नेहा धीमान के नॉमिनी/पति गौरव कुमार को 51 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। नेहा धीमान प्राथमिक विद्यालय पाली, ब्लॉक पुंवारका में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी और टीएससीटी के वैधानिक सदस्य के रूप में अन्य पीड़ित परिवारों का नियमित सहयोग करती थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी अकाल मृत्यु हो गई थी। टीएससीटी अपने वैधानिक शिक्षक सदस्य के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उसी क्रम में सितम्बर माह में उनके परिवार को टीएससीटी द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंडल संयोजक विनय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की भांति इस माह भी टीएससीटी ने उत्तर प्रदेश के 20 दिवंगत शिक्षक परिवारों को लगभग 10 करोड़ 20 लाख रूपए की आर्थिक मदद की है। जिला संयोजक संजय सहगल ने टीएससीटी के जनक विवेकानंद आर्य, जिन्होंने इतना बेहतरीन मंच प्रदान किया है, का धन्यवाद करते हुए बताया कि टीएससीटी द्वारा अब तक 656 परिवारों को लगभग 297 करोड़ 30 लाख रूपए की आर्थिक मदद कर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। स्वर्गीय नेहा धीमान के पति गौरव कुमार ने इस निःस्वार्थ सहायता के लिए संस्थापक मंडल, प्रांतीय टीम, जिला टीम, ब्लाक टीम व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सहयोग के दौरान जिला प्रवक्ता दीपिका बालियान, जिला कोषाध्यक्ष प्रवेश पांचाल, जिला सहसंयोजक अक्षय कुमार, जिला सहसंयोजक लोकेश कुमार, जिला सहसंयोजक शिवदयाल सिंह, जिला सहसंयोजक गुलशेर अहमद, जिला सहसंयोजक पंकज कुमार, जिला सहसंयोजक रेणु बाला, जिला सहसंयोजक नावेद अंसारी, जिला सहसंयोजक उदित वत्स, जिला सहसंयोजक प्रदीप गुप्ता, जिला आईटी सेल प्रभारी भानूप्रताप सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी अमित कश्यप का विशेष योगदान रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य