छात्र-छाआओं को पोक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के निर्देशानुसार पॉस्को अधिनियम के बारे में जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक होने तथा सर्तक को प्रेरित किया। एसएएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज विकास गुप्ता ने छात्र छात्राओं को पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अठारह साल से कम आयु के सभी छात्र-छात्राओं को इस बात का ध्यान रखना है कि वे किसी भी प्रकार का बैड टच या शारीरिक शोषण चुप रहकर बर्दाश्त नहीं करना है। उसके लिए तुरंत अपने माता-पिता को बताये, अगर सुनवाई न हो तो पुलिस को सूचित कर रिपोर्ट दर्ज कराये इस पर कठोर कानूनी कार्यवाही तुरंत की जायेगी। डिप्टी काउंसिल अजेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि आपकों केवल अपनी समस्या के बारे में सूचित करना है, सरकार द्वारा इसके लिए कठोर कानून बनाए गए हैं, बस केवल एक बात का ध्यान रखें किसी को झूठ बोलकर नहीं फसाना है। इसमें त्वरित कार्यवाही होती है और सभी जानकारी गुप्त रखी जाती हैं। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई जानकारीयों से निश्चित रूप से सभी छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर लखविन्द्र सिंह सूद अपर जिला जज, श्रीमती मीनल चावला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मनोज कुमार काकरान, शिक्षिका नेहा सैनी, अन्य विद्वतजनों के साथ-साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुण्डीर प्रवक्ता द्वारा किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य