बेखौफ बदमाशों ने पशु व्यापारी से 5.08 लाख की लूट की

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पशु व्यापारी से 5 लाख 8 हजार रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव रजापुर निवासी परवेज आलम पुत्र अब्दुल वहीद अपने साथी जहांगीर पुत्र मतलूब के साथ मंगलवार रात करीब 2:30 बजे पशु खरीदने के लिए मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी गांव से निकलकर श्मशान घाट के पास पहुंची, उन्होंने सड़क के बीच खड़ी एक मोटरसाइकिल देखी। शक होने पर परवेज ने गाड़ी रोक दी।

बताया गया है कि गाड़ी रुकते ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद 5 लाख 8 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस सहायता 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा बदमाशों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य