मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन; विजेताओं को किया गया सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी रहे। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर विधानसभा विधायक दिवेंद्र नीम और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान, अभिव्यक्ति कौशल और देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। जनपद के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड की कुमारी फातिमा ने प्रथम, जनता इंटर कॉलेज अंबेटा चांद की कुमारी अनुष्का शर्मा ने द्वितीय तथा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमारी आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल घाटेड़ा के दीपांशु पंवार प्रथम और अनुराग पंवार द्वितीय रहे। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के आर्यन तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तैय्यबा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में एसबीबी इंटर कॉलेज के रुद्र प्रताप सिंह ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज देवला की सना ने द्वितीय तथा केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ की जीवीका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और ‘मेरे सपनों का भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में सकारात्मक एवं रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक-2 हर्ष देव स्वामी, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य