शहरी चौपाल ब्यूरो
गंगोह। संत निरंकारी मिशन के दूधला मार्ग स्थित सत्संग भवन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 74 सत्संगियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। जिला चिकित्सालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त संग्रह किया।
मिशन के संयोजक धीरसिंह सैनी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्त नालियों में नहीं, बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 74 सत्संगियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को जिला चिकित्सालय की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सपना सोनी, मोहम्मद जुनैद, हरीश कुमार और विवेक कुमार सहित टीम के सदस्यों ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मुखी, अर्जुन, श्यामलाल, साहब सिंह, नकली राम, धीरेंद्र, कंचन बाला सहित मिशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।








