शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर, । जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम सुव्यवस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सील्ड गोदाम का नियमित मासिक निरीक्षण अनिवार्य है। इस व्यवस्था के तहत मशीनों की सुरक्षा, सील की स्थिति तथा अभिलेखों का मिलान किया जाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।








