महाराजा अग्रसेन जयंती को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

सहारनपुर में 11 अक्टूबर को होने वाले समारोह और शोभायात्रा में वैश्य समाज के सभी वर्गों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

शहरी चौपाल ब्यूरो 
छुटमलपुर (सहारनपुर)। महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति सहारनपुर की बैठक कस्बे के रुड़की रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 11 अक्टूबर को सहारनपुर में आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों और समाज की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।
समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज को एकता, सहयोग और संगठन का संदेश देते हैं। उन्होंने अग्र बंधुओं से सहारनपुर में आयोजित होने वाले जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की एकजुटता को मजबूत करने और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता और जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से आयोजन को भव्यता मिलेगी और समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील जैन ने की, जबकि संचालन विकास गुप्ता ने किया। नगर अध्यक्ष सुनील जैन और युवा अध्यक्ष सचिन बंसल ने बैठक में पहुंचे सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार जताया।
बैठक में सुरेश अग्रवाल, विशाल बंसल, डॉ. वीके मित्तल, विनोद बंसल, संजय अग्रवाल, अरविंद सिंघल, डॉ. वीरेंद्र गोयल, हुकुम गुप्ता, मनीष बंसल, मनोज बंसल, नीरज गोयल, संजय बंसल, नवदीप गोयल, राकेश बंसल, राजीव गोयल, सुनील गर्ग, शिवकुमार गुप्ता, महेश जायसवाल, राहुल गोयल, निकुंज गुप्ता, भीमसेन, कन्हैया बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य