होली व रमजान से पूर्व पुलिस अलर्ट: बेहट व नकुड़ में निरीक्षण, देवबंद में फ्लैग मार्च

होलिका दहन स्थलों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी होली, रमजान एवं ईद पर्वों को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी बेहट और क्षेत्राधिकारी नकुड़ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, वहीं देवबंद क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

क्षेत्राधिकारी बेहट ने कस्बा बेहट की संजय कॉलोनी स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने ग्राम शाहजहांपुर, थाना सरसावा स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में देवबंद क्षेत्र के कस्बा तल्हेड़ी बुजुर्ग, ग्राम लालवाला, कस्बा देवबंद, मोहल्ला खानकाह, मोहल्ला पठानपुरा, मोहल्ला सराय मालियान, एमबीडी चौक, सुभाष चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल (108 बटालियन आरआरएफ) के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी देवबंद अभितेष सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवबंद अमरपाल शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित किया गया तथा पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में लगातार निगरानी रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य