नगर विधानसभा की सोशल मीडिया टीम घोषित, 14 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत महानगर सोशल मीडिया विभाग ने सहारनपुर नगर विधानसभा की नवीन सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल और महानगर संयोजक सोशल मीडिया विभाग प्रदीप शर्मा की ओर से जारी सूची में कुल 14 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार श्रीमती किरण मेहता को विधानसभा प्रभारी, मुकेश वर्मा को विधानसभा संयोजक तथा यश बंसल और दिव्यांश शर्मा को विधानसभा सह-संयोजक बनाया गया है। विधानसभा सदस्य के रूप में राहुल राठौर, अंकित शर्मा, ओम गर्ग, अनमोल यादव, देव गोयल, राहुल सैनी, सत्य प्रकाश सैनी, श्रीमती संगीता धीमान, विशाल शर्मा और कृष्णा गाबा को शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित करते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य