छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

बच्चों ने शिक्षिका को ग्रीटिंग कार्ड देकर जताया आभार, शिक्षकों के योगदान और अधिकारों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट , अमित कुमार 

छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिका अंजलि आर्य ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के इतिहास और महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 में यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में स्थापित किया था। यह दिन 5 अक्टूबर 1966 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और यूनेस्को द्वारा शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों और उनकी स्थिति से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त सिफारिश अपनाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का उद्देश्य दुनियाभर में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान का सम्मान करना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की आधिकारिक थीम “शिक्षकों के साथ खड़े रहना: पेशे की रक्षा करने, उसकी स्थिति को आगे बढ़ाने और हमारे भविष्य को आकार देने के 60 वर्ष” है। यह थीम आईएलओ और यूनेस्को की ऐतिहासिक सिफारिश के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षिका को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर उनके प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की ओर से बनाए गए आकर्षक कार्डों की शिक्षिका ने सराहना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य