High Court Bench News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे सहारनपुर के अधिवक्ता

सहारनपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। करीब 40 जिलों के अधिवक्ता केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में शामिल होंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को सहारनपुर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मंगलवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की कार्यकारिणी की अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में बुधवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में होने वाली हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अनुसार बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के अधिवक्ता भी शामिल होंगे। पहले करीब 22 जिलों के बार संघों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना थी, लेकिन अब करीब 40 जिलों से अधिवक्ताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।

बैठक में विभिन्न जिलों और तहसीलों के बार संघों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य अधिवक्ता शामिल होंगे। कार्यकारिणी ने बैठक को देखते हुए बुधवार को हड़ताल रखने और न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।

अध्यक्ष राहुल त्यागी और महासचिव पालम राणा ने अधिवक्ताओं से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। बैठक में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। करीब 40 जिलों के अधिवक्ताओं के जुटने के कारण बुधवार की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य