बरसाना की लठामार होली में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बड़ा हादसा टला

रंगीली गली में बेकाबू भीड़ से कई श्रद्धालु दबे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

मथुरा। बरसाना में आयोजित विश्वप्रसिद्ध लठामार होली के दौरान रंगोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षा में तैनात भारी पुलिस बल को भी व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक समय हालात बेकाबू हो गए और करीब एक दर्जन श्रद्धालु भीड़ के दबाव में दब गए। हालांकि सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

घटना रंगीली गली में उस समय हुई जब दोपहर में मंदिर बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को रोका गया था। इसी बीच नंदगांव से आए हुरियारों ने राधा रानी के दर्शन किए। दर्शन में अपेक्षाकृत अधिक समय लगने से मंदिर की ओर बढ़ रही भीड़ को गली में रोकना पड़ा।

पुलिस रोकी गई भीड़ को नियंत्रित ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही थी, तभी पीछे से आए अचानक धक्के के कारण कुछ लोग गिर पड़े और दब गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए गिरे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर बैठाया।

भीड़ के बीच जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। प्रशासन ने दावा किया कि स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

लठामार होली के अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र रंग और भक्ति में सराबोर नजर

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य