15 गांवों में खुलेंगे सिलाई स्कूल, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय और परिवार सोसायटी के बीच तीन वर्ष के लिए एमओयू, महिलाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। ग्रामीण विकास, महिला कौशल विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर और पीपल फॉर एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट एंड इनोवेशन, विजन एंड रिसर्च सोसायटी (परिवार सोसायटी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, उद्यमिता, कृषि, वित्तीय साक्षरता, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।
एमओयू की प्रमुख पहल के तहत विश्वविद्यालय के पांच गोद लिए गांवों और जनपद के दस अन्य गांवों से चयनित 15 महिलाओं को विश्वविद्यालय परिसर में नौ दिवसीय सिलाई का व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन 15 गांवों में सिलाई स्कूल स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इन केंद्रों से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कौशल और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता देता है। परिवार सोसायटी के संस्थापक एवं सचिव ललित त्यागी ने कहा कि संस्था महिलाओं के कौशल विकास और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के साथ समन्वय करेगी।
इस अवसर पर कुलसचिव कमल कृष्ण और ललित त्यागी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में प्रो. विनोद कुमार, डॉ. आर.के. गुप्ता और प्रो. सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य