ध्वजारोहण व आरती के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां

11 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर अग्रवाल समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आरती की गई और जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, गौशाला रोड पर 7, 8, 9 और 11 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या और बच्चों के लिए विशेष मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 11 अक्टूबर को निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा वैश्य अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर मोरगंज बाजार, चैक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, हलवाई हट्टा, बड़तला यादगार होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके ‘एक रुपया-एक ईंट’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महावीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष राम राजीव सिंगला, कुसुम अग्रवाल, शुभम गोयल, नीरज गुप्ता, डॉ. योगेश गुप्ता, आदेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पवन गोयल, धर्मवीर गर्ग, अनिल अग्रवाल (चाचा), वाईके गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, एमपी सिंघल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य