पॉक्सो प्रकरण में नए आरोपों से मचा हड़कंप, कई वीआईपी नेताओं पर भी गंभीर आरोप

नाबालिगों के बयान दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार; मठ में पूछताछ की तैयारी

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। एफआईआर दर्ज कराने वाले पक्ष से जुड़े एक शिष्य ने प्रेसवार्ता कर कई अन्य लोगों, जिनमें कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

पीडब्ल्यूडी अतिथिगृह सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया गया कि नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े फोटो और वीडियो लैपटॉप में मौजूद हैं। आरोपों में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि राजनीतिक दलों के कुछ वीआईपी और बड़े नेता भी इस मामले में शामिल हैं और जल्द ही नामों का खुलासा किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि विभिन्न आश्रमों और विद्यामठों में नाबालिगों का शोषण किया गया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर सहित अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए। साथ ही आलीशान भवन और स्वीमिंग पूल से जुड़े साक्ष्य मिटाने का भी दावा किया गया। आरोप लगाने वाले पक्ष ने एफआईआर में नामजद लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्र की टीम ने एक अन्य नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है। डॉक्टरों की पैनल टीम ने परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोनों नाबालिगों के न्यायालय में बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में जाकर पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम हरदोई पहुंची थी, जहां नाबालिगों के बयान दर्ज किए गए थे। मामले की जांच जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य