एमएसडी पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय पर्यावरण कंपटीशन में किया2026 का गौरव हासिल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। एमएसडी पब्लिक स्कूल सीडकी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई । विद्यालय प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 10 प्रथम श्रेणी विद्यालयो में उनके विद्यालय को द्वितीय स्थान मिला है यह सम्मान उनके लिए बड़ा ही गौरवशाली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की इस सफलता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय मैनेजर प्रवीण कुमार त्यागी एवं सचिव हेमंत त्यागी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों को जागरूक करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है।विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सफलता बताते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य