शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित जिला ईंट निर्माता समिति रजिस्टर्ड के कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भट्ठा व्यवसायी नरेंद्र भाटिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्वामी अखिलेश आनंद जी महाराज के शिष्य 1008 माधव जी महाराज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया।
समिति के अध्यक्ष सनी चौधरी ने कहा कि कार्यालय खुलने से जनपद के ईंट भट्ठा संचालकों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। यहां जीएसटी, खनन और प्रदूषण सहित भट्ठा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। कार्यालय में एक अधिवक्ता और एक मुंशी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि भट्ठा स्वामियों को आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।
इस दौरान शिक्षाविद महिपाल सिंह राणा ने समिति के पंजीकृत संविधान का विमोचन किया। संगठन के महामंत्री अरुण राणा, संरक्षक पंडित बृजभूषण शर्मा और कोषाध्यक्ष वरुण सैनी ने हवन-यज्ञ कर पूजन कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन खटाना सहित ओमवीर चौधरी, संजय ऐरन, सुरेंद्र अरोड़ा, पिंटू प्रधान, अशोक चौधरी, अशोक धीमान, संजय चौधरी, अमित राणा, सोनू भाटिया, बब्बू गोयल, अकरम प्रधान, छोटू सैनी, हाजी याकूब कुरैशी, सत्तार चौधरी, अर्जुन चौधरी एडवोकेट और अर्जुन पवार सहित सैकड़ों भट्ठा संचालक मौजूद रहे।








