Saharanpur News: मोरगंज में चीनी स्टॉक की जांच, नहीं मिली अनियमितता

सहारनपुर के मोरगंज बाजार में डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर चीनी कारोबारियों के स्टॉक की जांच की गई। खरीद-बिक्री के बिलों का सत्यापन हुआ, किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर शनिवार को मोरगंज बाजार में चीनी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर स्टॉक का आकस्मिक सत्यापन किया गया। जिला खाद्य विपणन विभाग और जीएसटी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चीनी के स्टॉक की जांच करने के साथ ही खरीद-बिक्री के बिलों और उनमें दर्ज मूल्यों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान कारोबारियों के यहां चीनी का स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया। किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, जीएसटी विभाग के अधिकारी योगेश कुमार और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शैलेश कुमार यादव ने मोरगंज बाजार पहुंचकर चीनी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने मैसर्स सुरेंद्र कुमार सतेन्द्र कुमार, मैसर्स मंगलम ट्रेडर्स, मैसर्स अरोरामल मदनलाल और मैसर्स वीरेंद्र कुमार एंड संस सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध चीनी के स्टॉक का सत्यापन किया।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान संबंधित अभिलेखों से किया। इसके साथ ही चीनी की खरीद और बिक्री से जुड़े बिलों में दर्ज मूल्यों का भी अवलोकन किया गया। सत्यापन के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर मिला। जांच में किसी तरह का अंतर या अनियमितता सामने नहीं आई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को उनकी मांग के अनुरूप चीनी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की निगरानी और बाजार में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य