शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण की प्रगति और निस्तारण की जानकारी अवश्य उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है। पुलिस प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनपद में सुशासन तथा बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।








