होली और ईद को लेकर मण्डलायुक्त सख्त, कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । आगामी होली और ईद पर्व के मद्देनजर मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को समय से शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने तथा आयोजकों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थलों को पूर्व से चिन्हित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था रहे। मण्डलायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि परम्परागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और ऐसी कोई नई परम्परा न डालें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।

पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें एवं अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, जिलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह, एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर आदित्य बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य