Saharanpur News: नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आगाज, दृष्टि-11 ने सहारनपुर की टीम को 33 रन से हराया

सहारनपुर के भूतेश्वर ग्राउंड पर नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दृष्टि-11 ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को 33 रन से हराया। दो विकेट लेने वाले अर्पित शंकर मैन ऑफ द मैच बने।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में भूतेश्वर ग्राउंड पर नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दृष्टि-11 ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को 33 रन से पराजित किया। दृष्टि-11 के अर्पित शंकर को दो विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि-11 ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। राघव शर्मा ने 35 और अतुल यादव ने 32 रन का योगदान दिया। चौहान क्रिकेट एकेडमी की ओर से आर्यांश ने तीन विकेट, जबकि केशव अरोड़ा ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हर्ष ने 37 और तरुण ने 25 रन बनाए। दृष्टि-11 की ओर से अर्पित शंकर और हारिस ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह दृष्टि-11 ने मुकाबला 33 रन से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद अर्पित शंकर को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट पीके सिंह के साथ नदीम उमर, राजीव गोयल, रणधीर कपूर और भूपेंद्र कच्छल मौजूद रहे। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के कोच राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी, दृष्टि-11, अल्फा जायंट्स नोएडा, वंडर स्पोर्ट्स मेरठ, चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर, होली चाइल्ड शामली, यंगस्टर्स क्लब दिल्ली और अहलावत क्रिकेट एकेडमी मेरठ शामिल हैं।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भूतेश्वर ग्राउंड पर सफेद लेदर बॉल से 20-20 ओवर के प्रारूप में खेले जा रहे हैं। विजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य