महिला के दस्तावेजों पर चार लोन, बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप

14 साल पहले लिया था वैध लोन, अब नाम पर निकले लाखों के ऋण पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर, जांच शुरू

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता, । नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग कर चार लोन स्वीकृत किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अमन पुत्र वलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता शहनाज ने लगभग 14 वर्ष पूर्व नानौता स्थित बंधन बैंक शाखा से एक लोन लिया था, जिसकी सभी किस्तें समय पर जमा कर दी गई थीं। इसके बाद उन्होंने बैंक से कोई अन्य ऋण नहीं लिया।अमन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला पिछले करीब 10 वर्षों से उसकी मां के आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो का उपयोग कर बैंक कर्मचारियों की कथित सांठगांठ से लोन लेती रही। आरोप है कि संबंधित लोन में दर्ज मोबाइल नंबर भी आरोपी महिला का है।

पीड़ित परिवार को इस कथित फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई जब उन्हें स्वयं लोन की आवश्यकता पड़ी। बैंक में संपर्क करने पर पता चला कि शहनाज के नाम पर पहले से ही लाखों रुपये के चार लोन संचालित हैं।मामले में अमन ने थाने में तहरीर देकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में बैंकिंग व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कर रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य