Saharanpur News: डॉ. डीके गुप्ता बने आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

सहारनपुर में आईएमए की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। डॉ. डीके गुप्ता ने अध्यक्ष, डॉ. अनुपम मलिक ने सचिव और डॉ. विकास अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में राज्य मंत्री जसवंत सैनी और महापौर डॉ. अजय सिंह मौजूद रहे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह लिंक रोड स्थित विक्टोरियन पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह में डॉ. डीके गुप्ता ने अध्यक्ष, डॉ. अनुपम मलिक ने सचिव और डॉ. विकास अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी और महापौर डॉ. अजय सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी और महापौर डॉ. अजय सिंह ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी सहित अन्य अतिथियों एवं आईएमए पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि चिकित्सक समुदाय को आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना चाहिए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आईएमए का अध्यक्ष पद सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का पद है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। सभी सदस्यों को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर सामूहिक हितों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम और मेडिकल प्रैक्टिस की सुरक्षा के लिए एसोसिएशन हर सदस्य के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी सदस्य का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने वैज्ञानिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक विकास के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आईएमए की टीम गठित करने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के साथ सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

समारोह का संचालन डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. रेणु शर्मा और डॉ. साक्षी मलिक ने संयुक्त रूप से किया। अंत में निवर्तमान सचिव डॉ. नीरज आर्य ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. आरके गोयल, डॉ. सीएस चोपड़ा, डॉ. नरेश नोसरान, डॉ. नागपाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. पूजा खन्ना, डॉ. रवींद्र राणा, डॉ. विवेक बनर्जी, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. पूनम माखीजा, डॉ. डीके तिवारी, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. नीतू जैन, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. वंदना आर्य, दिव्या गुप्ता, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. नूतन, डॉ. भंडारी, डॉ. अभय जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल और डॉ. राजेश शर्मा सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य