शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप के तत्वावधान में पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित क्लब हाउस में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और अग्रवाल समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि संजय गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाजवाद, समानता, सहयोग और जनकल्याण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। शीतल बिश्नोई ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की ताकत उसकी एकता, परस्पर सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता में निहित है।
संस्था अध्यक्ष अनिल गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महासचिव प्रवीण गुप्ता ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में सहयोग किया, जबकि कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। संरक्षक सुधाकर अग्रवाल, डॉ. अनंत अग्रवाल, वकुल बंसल और उपदेश अग्रवाल ने भी समाज की एकता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया।
महिलाओं ने डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
समारोह में शामली गुप्ता के संयोजन में महिलाओं के लिए डांडिया, तंबोला और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। राशि गुप्ता, तनु सिंघल, रेशु गोयल, सुमन, मीनू मित्तल और दीपा सिंघल ने विशेष सहयोग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं अश्वनी सिंघल, सहसचिव मनोज सिंघल एवं सौरभ अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष मोहन बंसल एवं संजय गुप्ता, संगठन मंत्री रचित गुप्ता और प्रचार मंत्री अमन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता एवं अश्वनी सिंघल ने व्यवस्थाएं संभालीं।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, आलोक मित्तल, अतुल सिंघल, डॉ. समीर सिंघल, सुशील अग्रवाल, पंकज गुप्ता, विभोर सिंघल, उमेश चंद गर्ग, साहिल गुप्ता, डॉ. गौरव मित्तल, अजय अग्रवाल, विवेक गर्ग, तरुण मित्तल, सुमंत प्रसाद मित्तल, सौरभ गुप्ता, रोबिन गर्ग, अमित बंसल, प्रदीप कुमार गुप्ता, मुकेश गोयल, संदीप अग्रवाल, सचिन सिंघल, अरविंद अग्रवाल, आदित्य गोयल, आशीष गुप्ता, शेखर गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, नवीन सिंघल, ऋतु गर्ग, संदीप गोयल और धर्मेंद्र मित्तल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने और सामाजिक सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।








